जवप्रि दुकान को किया गया सील

Updated at :14 Nov 2015 7:14 PM
विज्ञापन
जवप्रि दुकान को किया गया सील

जविप्र दुकान को किया गया सील 14 गुम 28 में दुकान सील करने पहुंचे बीडीओरायडीह. रायडीह बीडीओ शिशिर कुमार ने प्रखंड के परसा सेमरटोली के जनवितरण प्रणाली के दुकान को शनिवार को सील कर दिया है. दुकान का संचालक भीखराम है. गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की थी कि भीखराम लाभुकों के राशन […]

विज्ञापन

जविप्र दुकान को किया गया सील 14 गुम 28 में दुकान सील करने पहुंचे बीडीओरायडीह. रायडीह बीडीओ शिशिर कुमार ने प्रखंड के परसा सेमरटोली के जनवितरण प्रणाली के दुकान को शनिवार को सील कर दिया है. दुकान का संचालक भीखराम है. गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की थी कि भीखराम लाभुकों के राशन सामग्री का कालाबाजारी करता है. ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को बीडीओ परसा सेमरटोली पहुंचे. जहां उन्होंने जनवितरण दुकान का निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ने दुकान में चावल कम पाया. इस संबंध में बीडीओ ने जब दुकानदार भीखराम से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गोदाम के सहायक प्रबंधक को दीपावली का खर्च देने के लिए चावल की कालाबाजारी की है. लेकिन जिस चावल का कालाबाजारी की हैं. वह मेरे आवंटन का नहीं है. गोदाम के सहायक प्रबंधक ने 30 बोरा अधिक चावल देकर बिक्री करने व दीपावली का खर्च देने के लिए कहा था. भीखराम के इस बयान को बीडीओ ने लिखित रूप से ले लिया है. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि दुकान को सील कर दिया गया है. सहायक प्रबंधक लाखों रुपये का हेराफेरी कर रहा है. इसकी शिकायत जिले में उच्चाधिकारियों से करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola