भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

Updated at :13 Nov 2015 6:50 PM
विज्ञापन
भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

भाइयों की लंबी उम्र की कामना की गुमला जिले में भैया दूज पर्व मनाया गया.13 गुम 4 में पूजा करती बहनेंप्रतिनिधि, गुमलागुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में शुक्रवार को भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना की गयी. मंदिरों के अलावा घरों में बहनों ने विधि-विधान […]

विज्ञापन

भाइयों की लंबी उम्र की कामना की गुमला जिले में भैया दूज पर्व मनाया गया.13 गुम 4 में पूजा करती बहनेंप्रतिनिधि, गुमलागुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में शुक्रवार को भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना की गयी. मंदिरों के अलावा घरों में बहनों ने विधि-विधान से पूजा कर भाइयों की सुख शांति व लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की. शक्ति संघ के पुजारी शंकर मिश्रा ने कहा कि कार्तिक द्वितीया को भैया दूज मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन बहन की गाली भी भाई को आशीर्वाद के रूप में मिलती है. इस दिन बहन भाई को बजरी खिलाती है और भाई की पूजा की जाती है. छठ महापर्व की तैयारी शुरूदीपावली व भैया दूज के बाद अब छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गयी है. 15 नवंबर को छठव्रती नहाय खाय से पूजा की शुरूआत करेंगी. इस दिन घर की साफ-सफाई के साथ छठव्रती कद्दू की सब्जी खाकर खुद को शुद्ध करती हैं. इसके दूसरे दिन यानी 16 नवंबर को खरना होगा. खरना के दिन सुबह से छठव्रतियों का उपवास शुरू हो जायेगा. शाम में खीर व रोटी बना कर भगवान भास्कर को भोग लगा कर प्रसाद ग्रहण करती हैं. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला छठ व्रत शुरू हो जायेगा. 17 नवंबर को डूबते हुए सूर्य और 18 को उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. पूजा के दिन 15 नवंबर नहाय खाय 16 नवंबर खरना 17 नवंबर शाम का अर्घ्य18 नवंबर सुबह का अर्घ्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola