मिथिला-सीमांचल को रेलवे की बड़ी सौगात, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन
amrit bharat express

अमृत भारत एक्सप्रेस की तस्वीर

Amrit Bharat Express: मिथिला और सीमांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है. रेलवे बोर्ड ने न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. इससे बिहार से पंजाब का सफर और आसान होगा.

विज्ञापन

Amrit Bharat Express: मिथिला और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और अमृतसर के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद इस क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार, बंगाल और पंजाब के बीच सीधा रेल संपर्क और मजबूत होगा.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं और पुश-पुल तकनीक वाले कोच के साथ चलाई जाएगी. इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक ट्रेन संख्या 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित होगी. अमृतसर से यह ट्रेन हर गुरुवार दोपहर 12:45 बजे खुलेगी और शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. वहीं वापसी में न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन हर शनिवार सुबह 8 बजे रवाना होगी और सोमवार तड़के 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

मिथिला और सीमांचल के कई स्टेशनों को मिलेगा फायदा

यह ट्रेन बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इसमें झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, फारबिसगंज और अररिया जैसे स्टेशन प्रमुख हैं. इसके अलावा ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी और झंझारपुर समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. इससे सीमांचल और मिथिला के यात्रियों को पंजाब जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी.

नए रेलखंड से बढ़ेगा कनेक्शन

इस ट्रेन की खास बात यह है कि यह ललितग्राम बायपास और अररिया-गलगलिया नवनिर्मित रेलखंड से होकर भी गुजरेगी. इससे उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. रेलवे का मानना है कि नई ट्रेन शुरू होने से व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. खासकर पंजाब में काम करने वाले मजदूरों और व्यापारियों को इसका सीधा फायदा होगा.

यात्रियों को मिलेगी तेज और आरामदायक यात्रा

अमृत भारत एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे की आधुनिक ट्रेनों में गिना जाता है. इसमें बेहतर सीटिंग व्यवस्था, आधुनिक कोच और तेज रफ्तार जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. पूर्व मध्य रेलवे के डीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन के नियमित परिचालन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी. इस नई ट्रेन को सीमांचल और मिथिला के लिए रेलवे की बड़ी सौगात माना जा रहा है.

Also Read: गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर बड़ी रेड, 45 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 युवतियां और 16 संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन