सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायलदोनों छात्राएं सविमं गुमला की हैदोनों रायडीह से घूम कर वापस लौट रही थी13 गुम 1 में घायल छात्रा मनीषा.प्रतिनिधि, रायडीह (गुमला)रायडीह थाना के भलमंडा मोड़ में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार विद्या मंदिर स्कूल गुमला की वर्ग दस की छात्रा दीप किरण चौधरी (15 वर्ष) की […]
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायलदोनों छात्राएं सविमं गुमला की हैदोनों रायडीह से घूम कर वापस लौट रही थी13 गुम 1 में घायल छात्रा मनीषा.प्रतिनिधि, रायडीह (गुमला)रायडीह थाना के भलमंडा मोड़ में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार विद्या मंदिर स्कूल गुमला की वर्ग दस की छात्रा दीप किरण चौधरी (15 वर्ष) की मौत हो गयी. उसका घर गुमला शहर के घाटो बगीचा है. जबकि चंडाली निवासी मनीषा उरांव (15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. गुमला अस्पताल में इलाज के बाद मनीषा को रांची रेफर कर दिया गया. दोनों छात्राएं स्कूल में विशेष कक्षा के बाद स्कूटी में सवार होकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रायडीह घूमने गयी थी. लौटने के क्रम में विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना के बाद छात्राओं की अन्य दो दोस्त वहां से भाग गये. घटना के बाद स्कूल परिवार, परिजन व घाटो बगीचा के लोगों में शोक की लहर है. दोस्तों के साथ घूमने गयी थी: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गये. वहीं मनीषा ने बताया कि मैं व दीप किरण दोनों स्कूल से विशेष कक्षा के बाद दो अलग-अलग वाहन पर सवार होकर अपने दो दोस्त प्रभात व मुकेश के साथ रायडीह घूमने गयी गयी थी. रायडीह से लौटने के क्रम में भलमंडा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा ट्रक नंबर सीजी 14 एमसी 5486 से सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें दीप की मौत हो गयी और मैं घायल हो गयी. मेरे दोनों दोस्त मुकेश व प्रभात घटना के बाद फरार हो गये. हादसे की खबर मिलने पर विद्या मंदिर के एचएम सुनील कुमार पाठक, सुदर्शन शर्मा, देवेंद्रनाथ तिवारी, योगेंद्र मल्लिक व विनय कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच कर घायल मनीषा का हालचाल लिया. साथ ही दीप किरण के परिजनों से मिलकर सांत्वाना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










