आजसू व भाजपा गंठबंधन चुनाव नहीं चुनौती : नीरू

आजसू व भाजपा गंठबंधन चुनाव नहीं चुनौती : नीरूफोटो : 1 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करती नीरू शांति भगतकुडू (लोहरदगा). आजसू की नीरू शांति भगत ने गुरुवार को आजसू प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ बैठक की. श्रीमति भगत ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव आजसू एवं भाजपा गंठबंधन के लिए चुनाव नहीं चुनौती […]
आजसू व भाजपा गंठबंधन चुनाव नहीं चुनौती : नीरूफोटो : 1 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करती नीरू शांति भगतकुडू (लोहरदगा). आजसू की नीरू शांति भगत ने गुरुवार को आजसू प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ बैठक की. श्रीमति भगत ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव आजसू एवं भाजपा गंठबंधन के लिए चुनाव नहीं चुनौती है. कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतर जायें. कभी भी उपचुनाव का बिगुल बज सकता है. कमल किशोर भगत के साथ इंसाफ करने, राजनीतिक साजिश कर्ताओं का बेनकाब करने का सुनहरा मौका है. कुडू प्रखंड के कार्यकर्ताओं के दम पर पिछले दो चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बढ़ गयी है. कांग्रेस पार्टी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. आजसू पार्टी के पास पाने के लिए कुछ नहीं है, कारण दो चुनावों से कांग्रेस को पार्टी ने चुनाव में मात दिया है. भाजपा-आजसू गंठबंधन का विजयी अभियान जारी रखना है. बैठक में ओम प्रकाश भारती, कलीम खान, मुन्ना अग्रवाल, परमेश्वर महतो, मो शकील, सोमा उरांव, सुरेश महतो, कबीर अंसारी, विजय उरांव, संजय महली, प्रदीप कुमार, सजीबुल्ला, मोतिउल रहमान खान, बाड़ो देवी, वीणा देवी, असलम खान, आकाश रजक, गौतम रजक समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










