पंचायत::::: मुखिया के सभी पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 7:11 PM

विज्ञापन

पंचायत::::: मुखिया के सभी पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षितलोहरदगा. किस्को प्रखंड में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है. लोग चुनाव को लेकर सक्रिय देखे जा रहे हैं. किस्को प्रखंड में मुखिया के सभी पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है. किस्को प्रखंड में कुल नौ पंचायत हैं, जिसमें खरकी […]

विज्ञापन

पंचायत::::: मुखिया के सभी पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षितलोहरदगा. किस्को प्रखंड में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है. लोग चुनाव को लेकर सक्रिय देखे जा रहे हैं. किस्को प्रखंड में मुखिया के सभी पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है. किस्को प्रखंड में कुल नौ पंचायत हैं, जिसमें खरकी पंचायत अजजा अन्य, परहेपाट अजजा महिला, देवदरिया अजजा महिला, पाखर अजजा महिला, नवाडीह अजजा अन्य, बेटहट अजजा महिला, बगडू अजजा अन्य, हिसरी अजजा महिला एवं अरेया पंचायत में अजजा अन्य मुखिया बनेंगे. इस बार पंचायत समिति में नौ से बढ़ा कर 11 सीट किया गया है. जिसमें देवदरिया अजजा महिला, पाखर अजजा महिला, नवाडीह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, परहेपाट अजजा महिला, परहेपाट अजजा अन्य, खरकी अनारक्षित अन्य, बेटहट अजजा अन्य, बगडू अजजा महिला, हिसरी अजजा अन्य, हिसरी अनारक्षित महिला एवं अरेया अनारक्षित महिला किया गया है. इस बार पंचायत समिति में परहेपाट एवं हिसरी में दो-दो पंचायत समिति का पद दिया गया है. किस्को प्रखंड के सभी पंचायत को मिला कर कुल वार्डो की संख्या 109 है. देवदरिया पंचायत में सात वार्ड बनाये हैं. पाखर पंचायत में 12 वार्ड बनाया गया है. नवाडीह पंचायत में 14 वार्ड, परहेपाट पंचायत में 14 वार्ड, खरकी पंचायत में 11 वार्ड, बेटहट पंचायत में 12 वार्ड, बगडू पंचायत में 11 वार्ड, हिसरी में 15 वार्ड व अरेया पंचायत में 13 वार्ड बनाया गया है. किस्को प्रखंड में प्रमुख पद के लिए अजजा महिला के लिए आरक्षित किया गया है. किस्को प्रखंड में राजस्व ग्रामों की संख्या 52 है. किस्को प्रखंड की कुल जनसंख्या 54959 है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 33951 है. पंचायत वार जनसंख्या इस प्रकार है. खरकी पंचायत में 5331, परहेपाट पंचायत में 7246, नवाडीह पंचायत में 7104, पाखर पंचायत में 5705, देवदरिया पंचायत में 3709, अरेया पंचायत में 6414, बगडू पंचायत में 5615, बेटहट पंचायत में 6133 एवं हिसरी पंचायत में 7666 लोग निवास करते हैं. इस बार किस्को में जिला परिषद सदस्य पद के लिए अनारक्षित महिला के लिए रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola