मध्याह्न भोजन संचालन में अनियमितता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 6:40 PM

विज्ञापन

मध्याह्न भोजन संचालन में अनियमितता भंडरा/लोहरदगा. सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन में अनियमितता बरती जा रही है. मध्याह्न भोजन की राशि निकासी में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अनावश्यक दखलंदाजी की जाती है. जबकि मध्याह्न भोजन खाता संचालन की जिम्मेवारी ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं संयोजिका की होती है. ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं संयोजिका […]

विज्ञापन

मध्याह्न भोजन संचालन में अनियमितता भंडरा/लोहरदगा. सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन में अनियमितता बरती जा रही है. मध्याह्न भोजन की राशि निकासी में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अनावश्यक दखलंदाजी की जाती है. जबकि मध्याह्न भोजन खाता संचालन की जिम्मेवारी ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं संयोजिका की होती है. ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं संयोजिका का जाली हस्ताक्षर कर मध्याह्न भोजन की राशि निकासी के कई मामले पूर्व में प्रकाश में आ चुके हैं. मध्याह्न भोजन खाता संचालन में बीओआइ भंडरा शाखा प्रबंधन के द्वारा नियमाें का पालन करवाया जा रहा है. मध्य विद्यालय कांजो के प्रधानाध्यापक शंभू राणा हमेशा मध्याह्न भोजन की राशि बैंक से निकासी करते थे. इस शाखा प्रबंधक ने रोक लगा दिया. चेक लेकर आये श्री राणा को वापस भेज दिया और अध्यक्ष एवं संयोजिका को भेजने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola