:: ताजदारे कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 6:10 PM

विज्ञापन

:: ताजदारे कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन गुमला. जमात रजा ए मुस्तफा द्वारा आयोजित ताजदारे कर्बला कांफ्रेंस के चौथे दिन रविवार की शुरूआत तिलावत ए कुरान पाक से की गयी. मौलाना मुमताज रब्बानी ने अपनी तकरीर में हजरत ए आमिर मोअव्विया का वाकया बयान किया. इसके बाद शायर ए इसलाम कारी अब्दुस्सलाम कौशर ने नातिया कलाम […]

विज्ञापन

:: ताजदारे कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन गुमला. जमात रजा ए मुस्तफा द्वारा आयोजित ताजदारे कर्बला कांफ्रेंस के चौथे दिन रविवार की शुरूआत तिलावत ए कुरान पाक से की गयी. मौलाना मुमताज रब्बानी ने अपनी तकरीर में हजरत ए आमिर मोअव्विया का वाकया बयान किया. इसके बाद शायर ए इसलाम कारी अब्दुस्सलाम कौशर ने नातिया कलाम पढ़ कर सारे मजमे में इश्क ए हुसैनी का जज्बा जगा दिया. पलामू के हजरत मौलाना खुर्शीद आलम नूरी ने अपनी तकरीर में फजाएले अहले बैत का बयान कुरान व हदीस की रोशनी में किये. जिसके तहत फरमाये कि जिसने दिल में अहले बैत की मुहब्बत रख कर मरा उसके कब्र में जन्नत के दो दरवाजे खोल दिये जायेंगे. फरिस्तों की जियारत गाह बना दिया जायेगा. मुहब्बत ए अहले बैत में मरा वो मसलके हक्क अहले सुन्नत व जमात में मरा. मुहब्बत एक अहले बैत पर आला हजरत का एक वाकया बयान किये. मौके पर सलातो सलाम के बाद सभी के हक में दुआ की गयी. मंच का संचालन सैयद गुलाम गौस ने किया. पांचवें दिन विलादत से जवानी तक हसनैन करिमैन विषय पर मौलाना खुर्शीद आलम नूरी की तकरीर होगी. मौके पर मौलाना अहमद अली मिस्वाही, कारी रमजान अली कादरी, मुफती कासिद रजा नइमी सहित सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola