लीड :7::: आजसू का उद्देश्य महिलाओं का विकास: सुदेश महतो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 6:08 PM
लीड :7::: आजसू का उद्देश्य महिलाओं का विकास: सुदेश महतो फोटो- एलडीजीए-12 महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं, एलडीजीए-13 कार्यक्रम का उदघाटन करते लोग, एलडीजीए-14 सुदेश महतो का स्वागत करती महिलाएं. लोहरदगा. आजसू पार्टी के द्वारा सदर प्रखंड के हिरही महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. स्वयंसेवी संस्था गूंज का भी शुभारंभ किया गया. जिसमें महिलाओं […]
लीड :7::: आजसू का उद्देश्य महिलाओं का विकास: सुदेश महतो फोटो- एलडीजीए-12 महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं, एलडीजीए-13 कार्यक्रम का उदघाटन करते लोग, एलडीजीए-14 सुदेश महतो का स्वागत करती महिलाएं. लोहरदगा. आजसू पार्टी के द्वारा सदर प्रखंड के हिरही महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. स्वयंसेवी संस्था गूंज का भी शुभारंभ किया गया. जिसमें महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो मौजूद थे. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सर्वांगीण विकास आजसू का उद्देश्य है. हम सबका विकास चाहते हैं. कहा कि जब तक महिला आगे नहीं आयेगी, समाज का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता है. उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि घर की एक महिला साक्षर होती है तो उसका पूरा परिवार साक्षर होता है. जब तक आप जागरूक नहीं होंगे, तब तक अपने हक एवं अधिकार को प्राप्त नहीं कर सकते. डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू का उद्देश्य है महिलाओं का उत्थान. महिलाएं स्वरोजगार कर आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा. पलायन रुकेगा. मौके पर अंजू देवी, अनिता देवी, मुनिया उरांव, ललिमा, ललिता, नीरु शांति भगत, तमाड़ के विधायक विकास सिंह मुंडा, लाल गुडू नाथ शाहदेव, प्रभाकर तिर्की, लखन टाना भगत, नईम अंसारी, जहांआरा, लाल धर्मराज नाथ शाहदेव, सूरज अग्रवाल,कवलजीत सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










