::: लालू व सुमन अव्वल रहे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 6:08 PM

विज्ञापन

::: लालू व सुमन अव्वल रहे मैराथन दौड़ में संतोष एवं पंचमुनी को पहले स्थान पर रहेफोटो-एलडीजीए- 2-झंडा दिखा कर प्रतिभागियों को रवाना करते सुखदेव भगत. सेन्हा/ लोहरदगा. नवयुवक संघ उगरा पंचायत के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत चिरी से उगरा फुटबॉल मैदान तक 25 किमी का साइकिल रेस बालक एवं बालिका वर्ग […]

विज्ञापन

::: लालू व सुमन अव्वल रहे मैराथन दौड़ में संतोष एवं पंचमुनी को पहले स्थान पर रहेफोटो-एलडीजीए- 2-झंडा दिखा कर प्रतिभागियों को रवाना करते सुखदेव भगत. सेन्हा/ लोहरदगा. नवयुवक संघ उगरा पंचायत के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत चिरी से उगरा फुटबॉल मैदान तक 25 किमी का साइकिल रेस बालक एवं बालिका वर्ग का हुआ. साथ ही मैराथन दौड़ लोहरदगा समाहरणालय मैदान से प्रारंभ होेकर उगरा फुटबॉल मैदान तक बालक एवं बालिका वर्ग का अलग-अलग प्रतिस्पर्द्धा आयोजित की गयी. दोनों वर्ग के प्रतिभागियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने झंडा दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन, वास करता है. इस क्षेत्र में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिन्हें समुचित प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है. साइकिल रेस के बालक वर्ग में लालू यादव प्रथम, सोमा उरांव द्वितीय एवं हिदेश्वर महतो को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. बालिका वर्ग में सुमन कुमारी प्रथम, रंजीता कुमारी द्वितीय एवं मुनिता कुमारी तृतीय स्थान पर रही. वहीं मैराथन दौड़ के बालक वर्ग में संतोष टोप्पो प्रथम, संतोष राम द्वितीय एवं सीताराम उरांव तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में पंचमुनी कुमारी प्रथम एवं प्रमिला कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. मौके पर नेसार अहमद, कलावती देवी, नंदकिशोर शुक्ला, सुनिल पन्ना, प्रदीप उरांव, सगीर अंसारी, चोन्हस उरांव, सुरेश ठाकुर, एतवा उरांव, मुंतजीर अंसारी, गुलाम अंसारी, बालकृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola