फाइनल में जेवियर व लोयोला ने मारी बाजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 6:05 PM

विज्ञापन

संत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस.गुमला. संत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस (31 जुलाई) को लेकर संत इग्नासियुस हाई स्कूल के विभिन्न खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को छह टीमों के बीच तीन मैच खेला गया. जिसमें टॉड्स व किड्स ग्रुप के बीच फाइनल तथा इंटरमीडिएट ग्रुप के बीच लीग मैच खेला गया. […]

विज्ञापन

संत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस.गुमला. संत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस (31 जुलाई) को लेकर संत इग्नासियुस हाई स्कूल के विभिन्न खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को छह टीमों के बीच तीन मैच खेला गया. जिसमें टॉड्स व किड्स ग्रुप के बीच फाइनल तथा इंटरमीडिएट ग्रुप के बीच लीग मैच खेला गया. टाड्स ग्रुप के बीच हुए फाइनल मैच में जेवियर की टीम ने ब्रिटो की टीम को एक गोल से पराजित किया. विजेता टीम की ओर से विराट ज्ञानेंद्र उरांव ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी. वहीं किड्स ग्रुप के बीच हुए मैच में लोयोला की टीम ने फाबेर की टीम को 2-0 से पराजित किया. विजेता टीम की ओर से विनोद कुजूर व ललित मुंडा ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी. जबकि इंटरमीडिएट बालक वर्ग के बीच हुए लीग मैच में कला संकाय ने वाणिज्य संकाय को दो के मुकाबले चार गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. इस मैच में विजेता टीम की ओर से पास्कल तिडु ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किये. वहीं विशाल मिंज ने एक गोल किया. जबकि वाणिज्य संकाय के परमेश्वर उरांव व अजय तिर्की ने एक-एक गोल किया. मैच में क्रमश: शीतलजीत उरांव व साथी, संतोष महतो व साथी तथा भूषण तिर्की व साथियों ने रेफरी की भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola