किशोर बेंगलुरु पहुंचा, पुलिस वापस लायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 5:04 PM
घाघरा. हीरो बनने के शौक में एक किशोर अपने घर से भाग गया. जब पॉकेट में पैसा खत्म हो गया और भूख से तिलमिलाने लगा, तो उसे घर की याद आयी. हालांकि बेंगलुरु पुलिस ने उक्त किशोर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया और उससे घर का पता लेकर उसे सोमवार को गुमला लाया गया. […]
घाघरा. हीरो बनने के शौक में एक किशोर अपने घर से भाग गया. जब पॉकेट में पैसा खत्म हो गया और भूख से तिलमिलाने लगा, तो उसे घर की याद आयी. हालांकि बेंगलुरु पुलिस ने उक्त किशोर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया और उससे घर का पता लेकर उसे सोमवार को गुमला लाया गया. जहां सीडब्ल्यूसी में किशोर को प्रस्तुत करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने किशोर को कोर्ट में प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार घाघरा प्रखंड के गोरियाडीह गांव का गुड्डू (बदला हुआ नाम) चार्ट पेपर खरीदने के बहाने घर से निकला था. इसके बाद से वह लापता था. घर से निकलने के दौरान गुड्डू अपनी मां के पर्स से दो हजार रुपये भी लेकर भाग गया. इसके बाद वह नहीं लौटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










