: पुलिस ने छह चोरों को पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2015 7:05 PM
12 गुम 15 में गिरफ्तार चोर व जानकारी देते थानेदार.भरनो. भरनो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर छह चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसमें पांच बालिग व एक नाबालिग है. चोरों में मठतुरीअंबा के सोमरा उरांव, लठदाग के मिथिलेश साहू, बोढ़ो के विकास उरांव, पंडरानी तुलसी उरांव, सरनाटोली तुरीअंबा […]
12 गुम 15 में गिरफ्तार चोर व जानकारी देते थानेदार.भरनो. भरनो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर छह चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसमें पांच बालिग व एक नाबालिग है. चोरों में मठतुरीअंबा के सोमरा उरांव, लठदाग के मिथिलेश साहू, बोढ़ो के विकास उरांव, पंडरानी तुलसी उरांव, सरनाटोली तुरीअंबा विपुल उरांव है. गिरफ्तार चोर भरनो के पंडरानी जोरकोडीपा में नवनिर्मित अस्पताल भवन में लगे पंखा व ट्यूब लाइट चुरा रहे थे. रात्रि गश्ती के दौरान सभी को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास एक पंखा, 13 पीस दरवाजा, दो ट्यूब लाइट व 3 बाइक बरामद किये है. इस संबंध में थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन लोगों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










