:4:::: सब्जी, खेती व बागवानी की ली जानकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2015 7:05 PM

विज्ञापन

12 गुम 6 में कार्यक्रम में उपस्थित अशोक भगत व प्रशिक्षु आइएएस.बिशुनपुर. विकास भारती बिशुनपुर के सभागार में रविवार को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीण एवं संस्था के अधिकारियों के साथ स्थानीय मुद्दों पर बैठक की. बैठक में सातो गांव के महावीर उरांव व रेहे कुंबाटोली गांव के चंपा भगत ने ग्रामीणांे द्वारा श्रमदान […]

विज्ञापन

12 गुम 6 में कार्यक्रम में उपस्थित अशोक भगत व प्रशिक्षु आइएएस.बिशुनपुर. विकास भारती बिशुनपुर के सभागार में रविवार को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीण एवं संस्था के अधिकारियों के साथ स्थानीय मुद्दों पर बैठक की. बैठक में सातो गांव के महावीर उरांव व रेहे कुंबाटोली गांव के चंपा भगत ने ग्रामीणांे द्वारा श्रमदान कर पहाड़ से गांव तक पानी उतारा गया. जिसमें विकास भारती का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. गांव तक पानी उतरने से गांव के बंजर भूमि पर खेती करने से गांव के लोग खुशहाल होने की जानकारी दी गयी. नरमा गांव के सुमित्रा उरांव एवं फुलकरिया देवी ने बताया कि विकास भारती से जैविक खाद का प्रशिक्षण लेकर सब्जी खेती एवं बागवानी का काम कर रही है. परंतु बाजार के अभाव में उत्पादित सामग्री का बाजार मूल्य नहीं मिल पा रहा है. वहीं अधिकारियों ने स्वच्छता व सरकारी योजना एवं सरकारी क्रियाकलापों की जानकारी दी. जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सही ढंग से सरकारी योजना का संचालन नहीं हो पाता है. योजना कैसे बनती है, इसकी जानकारी हमें नहीं मिलती है. विकास की योजना हमारे अनुसार बने न कि अधिकारियों की बनायी योजना को हम पर थोपा जाये. मौके पर सचिव अशोक भगत, प्रशिक्षु आइएएस वरुण रंजन, नैनसी सहाय, भोर सिंह यादव, सुशांत सिंह, गौरव शशि रंजन, कुलदीप चौधरी, सुधांशु झा, भिखारी भगत, कमला कांत पांडेय, मणिलाल राणा सहित विकास भारती के कई पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola