: एसडीओ ने की सड़क की जांच, अनियमितता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2015 7:06 PM
9 गुम 12 में जांच करतीं एसडीओ.चैनपुर. अनुमंडल पदाधिकारी सीमा कुमारी उदयपुरी ने गुरुवार को चैनपुर से मांझाटोली तक बन रहे पथ का निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि एसडीओ को पथ निर्माण में अनियमितता की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने की थी. निरीक्षण के एसडीओ ने कहा कि पथ निर्माण में संवेदक मोरम की जगह मिट्टी […]
9 गुम 12 में जांच करतीं एसडीओ.चैनपुर. अनुमंडल पदाधिकारी सीमा कुमारी उदयपुरी ने गुरुवार को चैनपुर से मांझाटोली तक बन रहे पथ का निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि एसडीओ को पथ निर्माण में अनियमितता की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने की थी. निरीक्षण के एसडीओ ने कहा कि पथ निर्माण में संवेदक मोरम की जगह मिट्टी डाल रहा है. साथ ही कुरूमगढ़ चौक से थाना तक साइड फाउंडेशन नहीं किया गया है. और ऐसे ही कार्य किया जा रहा है. संवेदक बारिश के दौरान कालीकरण का कार्य कर रहे हैं. पानी पड़ने से अलकतरा सड़क पर सेट नहीं कर सकेगा. वहीं ग्रामीणों ने भी संवेदक पर चैनपुर मुख्यालय आसपास घटिया कार्य करने का आरोप लगाया है. करोड़ों रुपये की लागत से बनाये जा रहे, इस पथ निर्माण में प्राक्कलन के अनुरूप कोई भी कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है. प्राक्कलन के अनुसार कालीकरण के बाद साइड फिलिंग मोरम मिट्टी से किया जाना है. लेकिन संवेदक मिट्टी डाल कर खानापूर्ति कर रहे है. यही वजह है कि बरसात के मौसम में सड़क हादसे होने की संभावना बढ़ गयी है. मिट्टी के कारण वाहन फंसने भी लगे हैं. जिसके कारण हादसे होते है. निरीक्षण में नीरज शर्मा, राजू केसरी, अरविंद मौर्य, अवधेश प्रताप शाहदेव, बुधराम नायक, अनिल केसरी, यशवंत केसरी सहित कई प्रबुद्धजन शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










