बेरोजगारों को कौशल विकास का प्रशिक्षण मिलेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2015 7:06 PM
गुमला. नगर परिषद गुमला द्वारा शहर के सभी 20 वार्ड के बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के लिए अभिरुचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण व ऋण के लिए नौ अगस्त तक आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. युवक-युवती नगर परिषद कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं. बीपीएल परिवार जिनकी उम्र 18 […]
गुमला. नगर परिषद गुमला द्वारा शहर के सभी 20 वार्ड के बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के लिए अभिरुचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण व ऋण के लिए नौ अगस्त तक आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. युवक-युवती नगर परिषद कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं. बीपीएल परिवार जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष है, उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें परिवहन, सामान ढुलाई, बैंकिंग, लेखा, शृंगार, केश सज्जा, भवन निर्माण, पर्यटन, स्वागत, परिवहन एवं व्यापार, वस्त्र एवं परिधान, शिक्षा एवं कौशल विकास, सुरक्षा एजेंसी, खुदरा व्यापार, विपणन, बिजली, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, कृषि, उत्पादन एवं निर्माण, गृह रत्न, खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










