पत्नी ने प्रेमी से मिल पति की हत्या की

Updated:
विज्ञापन

गुमला. गुमला सदर थाना के डुमरला निवासी बिर्री उरांव (35 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिल कर कर दी. इस मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस अनुसंधान में हुआ है. मृतक के भाई व भाभी ने पुलिस को हत्या की पूरी जानकारी दी है. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस […]

विज्ञापन

गुमला. गुमला सदर थाना के डुमरला निवासी बिर्री उरांव (35 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिल कर कर दी. इस मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस अनुसंधान में हुआ है. मृतक के भाई व भाभी ने पुलिस को हत्या की पूरी जानकारी दी है. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दी है.

लेकिन दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर लुटो साकोबांध पुल से पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात युवक की शव को बरामद किया था. शव बुरी तरह गल गया था. पुलिस ने शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा था. शव मिलने की सूचना पर मंगलवार को परिजन पहुंचे और शव की पहचान बिर्री उरांव के रूप में की. मामले की जांच कर रहे आइओ एएसआइ योगेश्वर तिवारी ने बताया कि बिर्री अपनी पत्नी के साथ कमाने के लिए उत्तर प्रदेश गया था. उत्तर प्रदेश में ही गुमला सोसो गांव का एक युवक भी काम करता था. जिसका अवैध संबंध बिर्री की पत्नी से था. ये लोग 27 जून को गुमला लौटे थे. दस दिन पहले बिर्री अपनी पत्नी के साथ टोटो बाजार आया था. लेकिन उसकी पत्नी बिर्री को छोड़ कर भाग गयी और सोसो में अपने प्रेमी के घर आ गयी. जब इसकी जानकारी बिर्री को हुई तो वह सोसो आया, लेकिन उन दोनों ने बिर्री को दारू पीला कर उसे मार दिया और शव को लुटो नदी में जाकर फेंक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola