माहवारी स्वच्छता व जीवन कौशल पर प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

गुमला. सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को यूनिसेफ संपोषित महिला कार्यक्रम के तहत लोहरदगा ग्राम स्वास्थ्य संस्थान द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं जीवन कौशल पर दो दिनी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को किशोरियों के स्वास्थ्य व माहवारी संबंधी विभिन्न पहलुओं के समझ को बढ़ाना […]

विज्ञापन

गुमला. सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को यूनिसेफ संपोषित महिला कार्यक्रम के तहत लोहरदगा ग्राम स्वास्थ्य संस्थान द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं जीवन कौशल पर दो दिनी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को किशोरियों के स्वास्थ्य व माहवारी संबंधी विभिन्न पहलुओं के समझ को बढ़ाना एवं जीवन कौशल के बिंदुओं पर चर्चा कर जागरूक बनाना है. प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले प्रशिक्षणार्थियों को किशोरियों के बीच नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी और वे अपने विचारों को अधिक से अधिक किशोरियों के बीच रख सकंेगे. प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों के बीच आइपीसी कीट भी प्रदान किया गया. जिसमें पहेली की सहेली, कहानी पुस्तक, सीडी कैसेट एवं अम्मा जी कहती है कैसेट थे. मौके पर सदर प्रखंड की कुल 46 सहिया, बीटीटी व कॉर्डिनेटर ने अपनी सहभागिता निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola