:4::::: 15 अगस्त के बाद लगेगा स्वास्थ्य कैंप
जिला प्रेस एसोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग मिलकर लगायेंगे कैंप.6 गुम 3 में सीएस से बात करते एसोसिएशन के लोग.गुमला. जिला प्रेस एसोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग गुमला द्वारा 15 अगस्त के बाद पांच गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया जायेगा. इसमें वैसे गांव का चयन किया जायेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं है और डायरिया व […]
जिला प्रेस एसोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग मिलकर लगायेंगे कैंप.6 गुम 3 में सीएस से बात करते एसोसिएशन के लोग.गुमला. जिला प्रेस एसोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग गुमला द्वारा 15 अगस्त के बाद पांच गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया जायेगा. इसमें वैसे गांव का चयन किया जायेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं है और डायरिया व मलेरिया से लोग प्रभावित हैं. कैंप को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी सीएस डॉ एसएन झा से जाकर उनके कार्यालय में मुलाकात किये. सीएस ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने की पहल की प्रशंसा की. कहा कि 11 से 24 जुलाई तक स्वास्थ्य पखवारा है. इसमें सभी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी व्यस्त हो जायेंगे. बीच में हो सकता है कि पखवारा की तिथि बढ़ सकती है. सीएस ने कहा कि अगस्त माह में कार्यक्रम हो तो बेहतर होगा. इस पर एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि एक से लेकर 15 अगस्त तक कई कार्यक्रम होंगे. इस कारण 16 से लेकर 20 अगस्त के बीच स्वास्थ्य कैंप लगाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










