लीड के साथ :6:::: स्वास्थ्य सुविधा नहीं, तो करेंगे आंदोलन : भूषण

Updated:
विज्ञापन

जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल 5 गुम 10 में भूषण तिर्की.प्रतिनिधि, गुमलाझामुमो के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार नहीं होता है, तो मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा. उन्होंने प्रखंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा का अभाव बताया […]

विज्ञापन

जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल 5 गुम 10 में भूषण तिर्की.प्रतिनिधि, गुमलाझामुमो के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार नहीं होता है, तो मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा. उन्होंने प्रखंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा का अभाव बताया है. खास कर गुमला विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर, डुमरी, जारी प्रखंड में डॉक्टरों के नहीं रहने के मामले को गंभीर बताया है. श्री तिर्की ने कहा है कि डॉक्टर नहीं रहते हैं. इससे इलाज के अभाव में मरीज की जान जा सकती है. पहले कई घटना घट चुकी है. सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण मजबूरन लोगांें को झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के लिए बाध्य होना पड़ता है. जिसका नतीजा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. कहा कि चैनपुर अनुमंडल के अंतर्गत पड़नेवाले स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा बहाल नहीं होती है, तो चैनपुर में धरना-प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने पालकोट व कामडारा प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के नहीं रहने पर भी चिंता जतायी है. श्री तिर्की ने सीएस से इस मामले में गंभीरता पूर्वक जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola