तीन दिन के रिमांड पर सूरज पंडित

Updated:
विज्ञापन

मामला : डॉक्टर आरबी चौधरी हत्याकांड.गुमला. गुमला के जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरबी चौधरी हत्याकांड के आरोपी सूरज पंडित व महावीर उरांव को गुमला पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है. अभी दोनों को थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. इन दोनों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. […]

विज्ञापन

मामला : डॉक्टर आरबी चौधरी हत्याकांड.गुमला. गुमला के जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरबी चौधरी हत्याकांड के आरोपी सूरज पंडित व महावीर उरांव को गुमला पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है. अभी दोनों को थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. इन दोनों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. जिस पर पुलिस जांच करते हुए हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी व मास्टर माइंड धनंजय मेहता को गिरफ्तार करने में जुट गयी है. केस के आइओ व घाघरा के थाना प्रभारी कलीम अंसारी ने बताया कि तीन दिन के रिमांड पर लेकर दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है. इन लोगों ने कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी है. यहां बता दें कि डॉ चौधरी का अपहरण 30 अप्रैल को हुआ था. इसके बाद अपराधियों ने परिजनों से लेवी वसूलने के बाद चार मई की हत्या कर दी थी. इसके बाद गुमला में उग्र आंदोलन हुआ था. इस मामले में एसपी भीमसेन टुटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके बाद पुलिस ने सूरज पंडित व महावीर उरांव के घर की कुर्की जब्ती की. पुलिस दबाव में आकर सूरज व महावीर ने गुमला कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola