....जांच टीम ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
3 गुम 19 में जांच करते टीम के सदस्यरायडीह. राज्य सरकार के 11 सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को रायडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र के प्रसव कक्ष, लेबर कक्ष व ओपीडी का अवलोकन किया. टीम के एमटीसी ट्रेनर डॉक्टर जगरनाथ हेमरोम ने बताया कि केंद्र […]
3 गुम 19 में जांच करते टीम के सदस्यरायडीह. राज्य सरकार के 11 सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को रायडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र के प्रसव कक्ष, लेबर कक्ष व ओपीडी का अवलोकन किया. टीम के एमटीसी ट्रेनर डॉक्टर जगरनाथ हेमरोम ने बताया कि केंद्र में 99.9 प्रतिशत सुविधा उपलब्ध है. प्रसव कक्ष को काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है. यह गुमला जिला का एक आदर्श केंद्र है. अन्य जिलों में भी इसी तरह का केंद्र बनाया जायेगा. डॉक्टर जगरनाथ ने बताया कि इसका रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आशुतोष तिग्गा, सिफाली सक्सेना, शांतना कुमारी, डॉक्टर संदीप राय सि२हत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










