...हडि़या पीकर पिता कहीं निकल गया, बेटी भटकी
3 गुम 1 में रेखा कुमारीहेडलाइन….बच्ची सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में गुमला. रायडीह प्रखंड के घोड़ा पहाड़ गांव के मदन किसान की बेटी रेखा कुमारी भटक गयी. सिलम गांव की सहिया रेखा देवी ने बच्ची को रोते हुए देखा, तो उसे सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. लड़की के परिजनों का पता किया जा रहा है. जब तक […]
3 गुम 1 में रेखा कुमारीहेडलाइन….बच्ची सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में गुमला. रायडीह प्रखंड के घोड़ा पहाड़ गांव के मदन किसान की बेटी रेखा कुमारी भटक गयी. सिलम गांव की सहिया रेखा देवी ने बच्ची को रोते हुए देखा, तो उसे सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. लड़की के परिजनों का पता किया जा रहा है. जब तक परिजन रेखा को लेने नहीं आ जाते, वह सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रहेगी. बच्ची ने बताया कि वह अपने पिता के साथ नानी के गांव ढौठाटोली आयी थी. गुरुवार को घर लौटने के क्रम में उसके पिता ने हडि़या पी लिया. इसके बाद वह नशे में धुत होकर कहीं चला गया. जब रेखा ने अपने पिता को खोजा, तो वह नहीं मिला. वह रोने लगी. तभी वहां से गुजर रहे सहिया रेखा देवी की नजर उसके ऊपर पड़ गयी. वह बच्ची को अपने साथ घर ले गयी और शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष तागरेन पन्ना ने कहा कि जब तक परिजन नहीं आ जाते, बच्ची को सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रखा जायेगा. रायडीह के बीइइओ से संपर्क कर बच्ची के माता पिता के बारे में पता करने के लिए कहा है. बच्ची पहाड़ टोली स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










