समस्या दूर नहीं हुई, तो छह जुलाई से अनशन
गुमला : रामवि अरमई के शिक्षक कुमार सुंदरम् भारद्वाज ने डीसी दिनेशचंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग की है. श्री कुमार ने कहा है कि डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. अगर चार जुलाई तक उनकी मांगों की पूर्ति नहीं हुई, […]
गुमला : रामवि अरमई के शिक्षक कुमार सुंदरम् भारद्वाज ने डीसी दिनेशचंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग की है. श्री कुमार ने कहा है कि डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. अगर चार जुलाई तक उनकी मांगों की पूर्ति नहीं हुई, तो छह जुलाई से आमरण अनशन पर बैठेंगे.
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन करेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व में उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंप् कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था. उस समय समस्या दूर करने का आश्वासन मिला था. लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई है. इस कारण मजबूरन कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है.
अगर उपायुक्त महोदय थोड़ा सा पहल कर दें, तो तुरंत उनकी समस्या दूर हो जायेगी. अगर समस्या दूर नहीं होती है और आमरण अनशन के दौरान कुछ होता है, तो इसकी सारी जवाबदेही डीएसइ सहित पूरे जिला प्रशासन की होगी. श्री कुमार पहले से रक्तचाप व मधुमेह के रोगी हैं. ज्ञापन की प्रति एसपी, डीडीसी, एसडीओ, सीएस, डीइओ, डीएसइ को भी सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










