नदी भरने से गोनमेर गांव का प्रखंड से संपर्क टूटा
2 गुम 27 में नहर को पार करते ग्रामीण.पालकोट. प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किमी दूर स्थित गोनमेर नागोटोली गांव का संपर्क बरसात के दिनों प्रखंड मुख्यालय से कट जाता है. जिसके कारण गांव के ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय नहीं आ पाते हैं. गांव के समीप में लोहड़ी नाला में बरसात में पानी भर जाता है. […]
2 गुम 27 में नहर को पार करते ग्रामीण.पालकोट. प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किमी दूर स्थित गोनमेर नागोटोली गांव का संपर्क बरसात के दिनों प्रखंड मुख्यालय से कट जाता है. जिसके कारण गांव के ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय नहीं आ पाते हैं. गांव के समीप में लोहड़ी नाला में बरसात में पानी भर जाता है. जिसके कारण संपर्क टूट जाता है. प्रखंड प्रशासन द्वारा भी लोहड़ी नाला में कोई पुल निर्माण नहीं कराया गया व न ही इस पर कोई पहल की गयी है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नागोटोली के समाजसेवी बालमुकुंद महतो ने बताया कि गांव से मुख्य सड़क तक पुल नहीं होने के कारण आवागमन बंद हो जाता है. प्रखंड प्रशासन द्वारा पहल कर पुल निर्माण करा देने से संपर्क प्रखंड से नहीं टूटता. गांव की आबादी आठ सौ है. पुल बनने से गोनमेर, नागोटोली, खुंटीटोली, सीधाटोली आदि ग्रामीणों का आवागमन सुलभ हो जाता. गांव के सुनील उरांव ने कहा कि भाजपा की सरकार से ग्रामीणों को उम्मीद है. लेकिन भाजपा ने भी अभी तक पहल नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










