डेढ़ लाख नकद समेत 4.95 लाख की चोरी
पालकोट रोड स्थित श्री मोटर्स में शटर काट कर चोरी1 गुम 8 में दुकानदार से पूछताछ करते एएसआइ बबलू बेसरा.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के पालकोट रोड एमटी टावर स्थित श्री मोटर्स दुकान में मंगलवार की रात को भीषण चोरी हुई है. शटर तोड़ कर दुकान में घुसे चोरों ने नकद डेढ़ लाख रुपये समेत चार लाख 95 […]
पालकोट रोड स्थित श्री मोटर्स में शटर काट कर चोरी1 गुम 8 में दुकानदार से पूछताछ करते एएसआइ बबलू बेसरा.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के पालकोट रोड एमटी टावर स्थित श्री मोटर्स दुकान में मंगलवार की रात को भीषण चोरी हुई है. शटर तोड़ कर दुकान में घुसे चोरों ने नकद डेढ़ लाख रुपये समेत चार लाख 95 हजार रुपये के सामान ले गये. इस संबंध में दुकानदार सुभाष कुमार अग्रवाल ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने कहा है कि चोर नकद एक लाख 53 हजार 250 रुपये, एक कार्टून नोजल पार्ट्स जिसकी कीमत दो लाख 82 हजार 312 रुपये है व 60 हजार रुपये के अन्य सामान है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता करने में जुट गयी है. ऐसे चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पुराने कई शातिर चोरों के ठिकानों में छापामारी की. बुधवार की सुबह को घटना की सूचना पर एएसआइ बबलू बेसरा श्रीमोर्ट्स दुकान पहुंच कर जांच की. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने चोरी में शामिल चोरों को पकड़ने की मांग की है. दुकानदार सुभाष ने बताया कि मंगलवार का दिन भर की कमाई का पैसा वह दुकान में ही छोड़ दिया था. रात को वह दुकान बंद करके घर गया. बुधवार की सुबह को जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा शटर टूटा हुआ है. अंदर जाने पर पैसा व सामान गायब था. चोर शातिर थे. पूरी चतुराई के साथ शटर तोड़ कर अंदर घुसे इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










