प्रभावितों ने मुआवजा मांगा

Updated:
विज्ञापन

पालकोट. जंगली हाथियों के उत्पात से पीडि़त टेंगरिया खिजुरटोली के किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है. सोमनाथ उरांव, भौरा उरांव, सोमरा उरांव, मंगलेश्वर उरांव सहित कई किसानों ने अपने-अपने खेतों में आलू, टमाटर, केला, मटर सहित अन्य कई प्रकार के सब्जियों का फसल लगाया था. जिसे जंगली हाथियों ने बरबाद कर […]

विज्ञापन

पालकोट. जंगली हाथियों के उत्पात से पीडि़त टेंगरिया खिजुरटोली के किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है. सोमनाथ उरांव, भौरा उरांव, सोमरा उरांव, मंगलेश्वर उरांव सहित कई किसानों ने अपने-अपने खेतों में आलू, टमाटर, केला, मटर सहित अन्य कई प्रकार के सब्जियों का फसल लगाया था. जिसे जंगली हाथियों ने बरबाद कर दिया. वहीं हाथियों ने कई के घर भी ध्वस्त कर दिया था. किसानों ने बताया कि हाथियों के उत्पाद के बाद वन विभाग के अधिकारी गांव का दौरा किये. स्थिति से अवगत हुए और मुआवजा के लिए आवेदन जमा करने को कहा था. आवेदन जमा किये इधर पांच माह से भी अधिक समय गुजर गया, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola