पंचायत चुनाव: केओ व फिसरी कॉलेज में बनेगा वज्रगृह

Updated:
विज्ञापन

26 गुम 19 में निरीक्षण करते डीसी व एसपी.गुमला. नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गुमला के केओ कॉलेज व फिसरी कॉलेज को वज्रगृह बनाया जायेगा. साथ ही मतगणना का काम भी दोनों कॉलेजों में होगा. चुनावी तैयारियों के निमित्त डीसी दिनेश चंद्र मिश्र व एसपी भीमसेन टुटी ने शुक्रवार को निरीक्षण […]

विज्ञापन

26 गुम 19 में निरीक्षण करते डीसी व एसपी.गुमला. नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गुमला के केओ कॉलेज व फिसरी कॉलेज को वज्रगृह बनाया जायेगा. साथ ही मतगणना का काम भी दोनों कॉलेजों में होगा. चुनावी तैयारियों के निमित्त डीसी दिनेश चंद्र मिश्र व एसपी भीमसेन टुटी ने शुक्रवार को निरीक्षण कर दोनों कॉलेजों का चयन वज्रगृह के लिए किया है. अधिकारियों ने सबसे पहले जशपुर रोड स्थित फिसरी कॉलेज का निरीक्षण किया. इसके बाद केओ कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में दोनों स्थानों पर पेयजल, शौचालय व बिजली सहित अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान बताया गया कि विधानसभा, लोकसभा व नगर पंचायत चुनाव के दौरान केओ कॉलेज को वज्रगृह बनाया जा चुका है. यहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का काम होता है. डीसी ने कहा कि पेयजल, शौचायल और बिजली सहित अन्य सुविधाओं से लैस होने के कारण वज्रगृह व मतगणना केंद्र बनाने के लिए जगह उपयुक्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola