स्वयंसेवकों का तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

26 गुम 15 में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं.गुमला. साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत साक्षरता समिति के तत्वावधान में सिलाफारी, खोरा व कुम्हरिया में स्वयंसेवी शिक्षकों का तीन दिनी गैर आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ. इसका शुभारंभ कुम्हरिया विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा लकड़ा ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा आज के समय में मनुष्य […]

विज्ञापन

26 गुम 15 में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं.गुमला. साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत साक्षरता समिति के तत्वावधान में सिलाफारी, खोरा व कुम्हरिया में स्वयंसेवी शिक्षकों का तीन दिनी गैर आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ. इसका शुभारंभ कुम्हरिया विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा लकड़ा ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा आज के समय में मनुष्य के लिए सांस लेने के बराबर है. सिलाफारी पंचायत के प्रेरक नवीना साहू ने कहा कि स्वयंसेवकों ने नि:स्वार्थ भाव से क्षेत्र के निरक्षरों को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है. यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. कुम्हरिया पंचायत के प्रेरक रामेश्वर साहू ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वयंसेवक सबसे पहले क्षेत्र के निरक्षरों को चिन्हित करें. उसकी सूची तैयार करें. फिर शिक्षित बनायें. इस अवसर पर रामवृक्ष साहू, सुरेंद्र नाग, रामलखन साहू, रूपचंद्र साहू, सुभाष साहू, संजय साहू सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola