:4:::: मांग पूरी नहीं होने तक होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

25 गुम 20 में जुलूस में विजय सिंह व अन्य.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा ब्लॉक चौक के समीप भाकपा माले व बॉक्साइट माइंस रैयत मजदूर समिति द्वारा एक दिनी आर्थिक नाकेबंदी की गयी. नाकेबंदी में माले द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बॉक्साइट ढुलाई को बंद कराया गया. जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि जब तक हिंडालको […]

विज्ञापन

25 गुम 20 में जुलूस में विजय सिंह व अन्य.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा ब्लॉक चौक के समीप भाकपा माले व बॉक्साइट माइंस रैयत मजदूर समिति द्वारा एक दिनी आर्थिक नाकेबंदी की गयी. नाकेबंदी में माले द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बॉक्साइट ढुलाई को बंद कराया गया. जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि जब तक हिंडालको हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. अभी प्रखंड स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है. इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर जिला स्तर पर भी आंदोलन किया जायेगा. रैयत मजदूर के अध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा कि हिंडालको कंपनी रैयतों का शोषण कर रही है. जमीनों को लेकर उन्हें रोजगार नहीं दे रही है. साथ ही मजदूरों के बजाय उत्खनन का कार्य मशीनों से कराया जा रहा है. जब तक मजदूरों को रोजगार नहीं मिलेगा और जमीन मालिकों को उनका हक मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. श्री भगत ने स्थानीय सांसद व विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंडालको कंपनी से सभी की मिलीभगत है. आर्थिक नाकेबंदी के दौरान बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूर्णत: ठप कर दिया गया. जिससे सड़क के दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही. इसके बाद थाना के जेएसआइ राजेंद्र रजक ने माले कार्यकर्ताओं व रैयत मजदूरों को समझा कर नाकेबंदी समाप्त करायी. मौके पर चंद्रेश्वर साहू, प्रकाश उरांव, कहरू मुंडा, विश्वा प्रजापति, जीवन भगत, कमल भगत, बसंत कुमार, मदन उरांव, हरिदेव उरांव, शिव प्रसाद साहू सहित सैंकड़ों मजदूर व माले कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola