छात्रा से यौन शोषण, थाने में शिकायत
गुमला. गुमला थाना के खोरा जामटोली की नाबालिगके साथ यौन शोषण हुआ है. गर्भवती होने पर गुमला और रांची में दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया. जब लड़की ने लड़के से शादी करने के लिए कहा, तो लड़का मुकर गया. लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. मारने की नियत से […]
गुमला. गुमला थाना के खोरा जामटोली की नाबालिगके साथ यौन शोषण हुआ है. गर्भवती होने पर गुमला और रांची में दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया. जब लड़की ने लड़के से शादी करने के लिए कहा, तो लड़का मुकर गया. लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. मारने की नियत से उसार पिस्तौल भी तान दिया था. इस संबंध में लड़की ने गुमला थाने में लिखित कंप्लेन किया है. जिसमें उसने गुमला के दाऊद नगर निवासी विकास कुजूर को आरोपी बनायी है. लड़की ने बताया कि वह संत अन्ना स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती थी. वर्ष 2014 को उसकी मुलाकात विकास कुजूर से हुई. विकास ने उसको शादी का प्रलोभन देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया. जब इसकी जानकारी छात्रावास की लड़कियों व शिक्षिकाओं को हुई तो लड़की को छात्रावास से निकाल दिया गया. लड़की छात्रावास से निकल कर विकास के घर गयी. लेकिन वहां विकास की मां उसे मारने पीटने लगी. विकास ने लड़की को आनंद नगर तर्री ले गया. जहां एक किराये के मकान में छह माह रखा. इस दौरान रीता गर्भवती हो गयी तो रांची में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया. इधर पुन: गर्भवती होने पर दो जून को गर्भपात कराया. जब रीता ने विकास से शादी करने की बात कही तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा. वह चार जून को भाग कर अपनी सहेली के घर में रहने लगी. वहां विकास पहुंच गया और पिस्तौल अड़ा कर जान से मारने की धमकी देने लगा. बुधवार को महिला इंटक अध्यक्ष अमृता भगत उक्त लड़की को लेकर थाना पहुंची और कंप्लेन की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










