गलत तरीके से ग्रामसभा करने का आरोप
गुमला. बसिया प्रखंड के मोरहाटोली व सालेगुटू बालू घाट की नीलामी के लिए गलत तरीके से ग्रामसभा करने की शिकायत लोगों ने डीसी से की है. डीसी को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि 19 जून को ग्रामसभा करने की तिथि तय की गयी थी. लेकिन उक्त तिथि को ग्रामसभा रद्द कर दिया […]
गुमला. बसिया प्रखंड के मोरहाटोली व सालेगुटू बालू घाट की नीलामी के लिए गलत तरीके से ग्रामसभा करने की शिकायत लोगों ने डीसी से की है. डीसी को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि 19 जून को ग्रामसभा करने की तिथि तय की गयी थी. लेकिन उक्त तिथि को ग्रामसभा रद्द कर दिया गया. इसके बाद 20 जून की सुबह साढ़े सात बजे ग्रामसभा की तिथि रखी गयी. लेकिन बिना ग्रामसभा कराये कुछ लोगों के आवेदन पर नीलामी में भाग लेने के लिए अनुशंसा कर दी गयी है. जबकि कुछ लोगों के आवेदन को छोड़ दिया गया. लोगों ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में 50 से भी अधिक लोगों का हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










