ट्रांसफारमर नहीं बदलने पर आंदोलन करेंगे

Updated:
विज्ञापन

घाघरा. प्रखंड क्षेत्र के हापामुनी गांव में लगा ट्रांसफारमर गत डेढ़ माह से खराब पड़ा हुआ है. ट्रांसफारमर जल गया है. जिस कारण उपभोक्ता बिजली सुविधा से वंचित हैं. बिजली नहीं रहने के कारण सिंचाई सुविधा, रात्रि में बच्चों का अध्ययन और बिजली संबंधित सभी कामकाज पूरी तरह से ठप है. सुरेंद्र साहू, बिंदेश्वर साहू, […]

विज्ञापन

घाघरा. प्रखंड क्षेत्र के हापामुनी गांव में लगा ट्रांसफारमर गत डेढ़ माह से खराब पड़ा हुआ है. ट्रांसफारमर जल गया है. जिस कारण उपभोक्ता बिजली सुविधा से वंचित हैं. बिजली नहीं रहने के कारण सिंचाई सुविधा, रात्रि में बच्चों का अध्ययन और बिजली संबंधित सभी कामकाज पूरी तरह से ठप है. सुरेंद्र साहू, बिंदेश्वर साहू, कृष्णा साहू, ब्रजेश पाठक आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफारमर जल जाने की सूचना विभाग को दी गयी है. लेकिन विभाग के उदासीन रवैये के कारण अभी तक ट्रांसफारमर नहीं बनाया गया है. यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो, गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola