ईश्वर के प्रति समर्पित होने की जरूरत है : फादर पॉल
जारी. जर्मना पल्ली परिसर में नवनिर्मित चर्च का सोमवार को पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर फादर पॉल केरकेट्टा की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा कराया गया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पति-पत्नी परिवार के प्रति समर्पित होते हैं, सैनिक देश की सेवा के प्रति समर्पित होते हैं, पुरोहित व धर्म बहनें […]
जारी. जर्मना पल्ली परिसर में नवनिर्मित चर्च का सोमवार को पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर फादर पॉल केरकेट्टा की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा कराया गया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पति-पत्नी परिवार के प्रति समर्पित होते हैं, सैनिक देश की सेवा के प्रति समर्पित होते हैं, पुरोहित व धर्म बहनें धर्म व समाज के प्रति और परिश्रम करनेवाले अपने कर्त्तव्यों के प्रति समर्पित होते हैं, उसी प्रकार हम सबों को प्रार्थना पर ध्यान देते हुए ईश्वर के प्रति समर्पित होने की जरूरत है. फादर पंखरासियुस केरकेट्टा ने कहा कि ईश्वर का मंदिर बनाने के लिए जिस प्रकार ईंट, बालू, छड़ और परिश्रम को मिला कर मजबूत मंदिर बनाया जाता है. उसी प्रकार सभी लोग मिल कर समाज को संगठित और मजबूत करते हैं. इस अवसर पर हर्राटोली, जर्मना और युवा संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. मौके पर फादर लाजरूस बेंग, प्रकाश कुजूर, प्रकाश टेटे सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










