हत्या का आरोपी गिरफ्तार
बसिया. बसिया थाना के डंगड़ा निवासी हत्या के आरोपी प्रवीण खडि़या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह पीएलएफआइ का समर्थक है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. वह बीते एक साल से फरार चल रहा था. शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रवीण अपने गांव आया हुआ है. इसके […]
बसिया. बसिया थाना के डंगड़ा निवासी हत्या के आरोपी प्रवीण खडि़या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह पीएलएफआइ का समर्थक है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. वह बीते एक साल से फरार चल रहा था. शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रवीण अपने गांव आया हुआ है. इसके बाद पुलिस गांव जाकर उसे पकड़ी. जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 के मार्च माह में डंगड़ा गांव के सुकू खडि़या की हत्या हुई थी. इसमें प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. इधर गुमला में पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है. उसे थाने में रख कर पूछताछ की जा रही है. वहीं लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










