ऑपरेशन मुस्कान : पांच लड़कियां दिल्ली से मुक्त
गुमला: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमला जिले की पांच लड़कियों को दिल्ली से मुक्त कराया गया है. आठ दिन पहले ही सभी लड़कियां मुक्त हुई थी. लेकिन इन्हें रांची के प्रेमाश्रय में रखा गया था. बुधवार को सभी लड़कियों को गुमला लाया गया. अहतू थाना की पुलिस ने सभी लड़कियों को सीडब्ल्यूसी कार्यालय में प्रस्तुत […]
इसमें एक लड़की भरनो, एक गुमला, एक बिशुनपुर, एक कामडारा व एक लड़की सिसई की है. कुछ लड़कियों दो माह तो कुछ दो साल पहले दिल्ली गयी थी. मानव तस्करों द्वारा ठग-फुसला कर दिल्ली ले जाया गया था. जब पुलिस दिल्ली गयी तो इन लोगों को अलग अलग स्थानों से मुक्त कराया गया. रांची से इन लड़कियों को लाने के लिए गुमला के आहतू थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार गये थे. इधर परिजनों से मिलने के बाद सभी लड़कियां खुश हैं. लड़कियों ने दिल्ली में अपने बिकने की कहानी भी बतायी है. सभी मामलों में सीडब्ल्यूसी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










