पूर्व मुखिया का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भरनो: भरनो थाना पुलिस ने लेवी पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें पूर्व मुखिया रामधन का बेटा अजीत प्रसाद केसरी, कर्मचारी किशोर केसरी व सुभाष कुमार महली है. ये लोग अपराधी पिंटू उरांव उर्फ लंबू को 60 हजार रुपये लेवी पहुंचाने गये थे. अपराधी भाग निकला. लेकिन पुलिस ने लेवी […]

विज्ञापन
भरनो: भरनो थाना पुलिस ने लेवी पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें पूर्व मुखिया रामधन का बेटा अजीत प्रसाद केसरी, कर्मचारी किशोर केसरी व सुभाष कुमार महली है. ये लोग अपराधी पिंटू उरांव उर्फ लंबू को 60 हजार रुपये लेवी पहुंचाने गये थे. अपराधी भाग निकला. लेकिन पुलिस ने लेवी पहुंचाने गये इन तीनों को पकड़ लिया.

पूछताछ के बाद बुधवार को तीनों को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार अपराधी पिंटू ने पूर्व मुखिया सह ठेकेदार रामधन से लेवी की मांग की थी. 60 हजार रुपये लेवी देने की बात तय हुई थी. रामधन ने अपराधी से बात किया था और अपने बेटे के साथ दो कर्मचारियों को लेवी का पैसा देने के लिए भेजा था. अजीत पेशे से भरनो में वेल्डिंग की दुकान चलाता है.

वह अपने दो कर्मचारी किशोर व सुभाष के साथ मंगलवार की रात साढ़े सात बजे 60 हजार रुपये लेवी का पैसा देने तुरीअंबा गांव जा रहा था. रास्ते में अपराधी पैसा लेने के लिए खड़े थे. तभी पुलिस वहां पहुंच गयी. अपराधी भागने में सफल रहे. लेकिन पुलिस ने लेवी देने पहुंचे लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इधर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से ठेकेदार डरे हुए हैं. पुलिस के अनुसार जब अपराधी व उग्रवादी लेवी की मांग करते हैं, तो इसकी सूचना संबंधित ठेकेदार, व्यवसायी द्वारा पुलिस को नहीं दी जाती है. इस कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इसलिए पुलिस ने अब लेवी देने व लेने वालों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola