:4::::: छोटे भाई की हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

रांची से पहुंच कर बड़े भाई ने बतायी घटना.11 गुम 13 में जानकारी देते लुकस मिंज.गुमला. रायडीह थाना के लुरू डाड़टोली निवासी किशोर मिंज (53) की हत्या की आशंका उसके बड़े भाई लुकस मिंज ने जतायी है. उन्होंने रायडीह पुलिस को इसकी जानकारी दी है. लुकस ने पुलिस को बताया है कि उसके छोटे भाई […]

विज्ञापन

रांची से पहुंच कर बड़े भाई ने बतायी घटना.11 गुम 13 में जानकारी देते लुकस मिंज.गुमला. रायडीह थाना के लुरू डाड़टोली निवासी किशोर मिंज (53) की हत्या की आशंका उसके बड़े भाई लुकस मिंज ने जतायी है. उन्होंने रायडीह पुलिस को इसकी जानकारी दी है. लुकस ने पुलिस को बताया है कि उसके छोटे भाई किशोर की हत्या उसका सगा बेटा लिनुस मिंज ने कुछ अपराधियों से मिल कर कर दिया है. शव गांव के ही जंगल में फेंका हुआ है. इधर सूचना मिलने के बाद रायडीह पुलिस शव खोजने में जुट गयी है. समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिला है. चौकीदार के साथ गांव के लोग शव खोजने में लगे हुए हैं. लुकस ने बताया कि वह रांची में रहता है. 10 मई को गांव से किसी ने फोन कर बताया कि उसके छोटे भाई किशोर की हत्या उसके ही बेटे ने कर दी है. लुकस ने कहा कि डर से वह गांव नहीं जा रहा है. पुलिस को इसकी जानकारी दिया है. हत्या की सूचना पर सबसे पहले लुकस गुमला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola