हरीश अध्यक्ष व रौनक सचिव बने

Updated:
विज्ञापन

गुमला. सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में सोमवार को गुप्त मतदान के माध्यम से बाल भारती, किशोर भारती व कन्या भारती के पदाधिकारियों का चयन किया गया. सबसे ज्यादा मतदान प्राप्त करनेवाले हरीश कुमार अध्यक्ष, भास्कर प्रकाश भास्कर उपाध्यक्ष, मनीष कुमार सचिव व रौनक मिश्र सहसचिव बनें. वहीं किशोर भारती का अध्यक्ष आर्यन, उपाध्यक्ष कुशल साहू, […]

विज्ञापन

गुमला. सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में सोमवार को गुप्त मतदान के माध्यम से बाल भारती, किशोर भारती व कन्या भारती के पदाधिकारियों का चयन किया गया. सबसे ज्यादा मतदान प्राप्त करनेवाले हरीश कुमार अध्यक्ष, भास्कर प्रकाश भास्कर उपाध्यक्ष, मनीष कुमार सचिव व रौनक मिश्र सहसचिव बनें. वहीं किशोर भारती का अध्यक्ष आर्यन, उपाध्यक्ष कुशल साहू, सचिव महात्मा टोप्पो, सहसचिव आर्यसुमन, कन्या भारती अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष काजल कुमारी, सचिव प्रियंका कुमारी, सहसचिव रिंकी कुमारी को बनाया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार पांडेय ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर अयोध्या चौबे, सुदर्शन शर्मा, अनिल सिंह, राजीव मिश्र, सुनीता, गणेश साहू सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकायें व भैया-बहन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola