मां को बेटियों के आने का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले दलालों ने दो सगी बहनों को दिल्ली में बेचा.मां सुमति देवी ने दलालों के खिलाफ केस दर्ज की.मुख्य सरगना नैनी कुमारी उर्फ मालती को पकड़ने में पुलिस विफल.10 गुम 14 में घर के समीप बैठी सुमति देवी.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया प्रखंड के लोंगा गांव की सुमति देवी को अपनी दो बेटियों विनीता व बती […]

विज्ञापन

डेढ़ साल पहले दलालों ने दो सगी बहनों को दिल्ली में बेचा.मां सुमति देवी ने दलालों के खिलाफ केस दर्ज की.मुख्य सरगना नैनी कुमारी उर्फ मालती को पकड़ने में पुलिस विफल.10 गुम 14 में घर के समीप बैठी सुमति देवी.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया प्रखंड के लोंगा गांव की सुमति देवी को अपनी दो बेटियों विनीता व बती के आने का इंतजार है. डेढ़ साल पहले दलालों ने दोनों बहनों को दिल्ली में ले जाकर बेच दिया है. दिल्ली में वे लोग कहां है, इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. वहीं सुमति देवी अपनी बेटियों को देखने की इच्छा लिये इधर- उधर भटक रही है. सुमति ने दो दिन पहले थाने में दलालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मुख्य सरगना नैना कुमारी उर्फ मालती है. जिसे आरोपी बनाया गया है. लेकिन पुलिस अभी तक नैना को पकड़ने में विफल साबित हो रही है. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले नैना बसिया आयी थी. इसके बाद वह रांची चली गयी. सूचना मिल रही है कि वह अरगोड़ा में कहीं छिपी हुई है. सुमति द्वारा केस दर्ज करने के बाद वह किसी प्रकार मामले को मैनेज करने में लगी है. नैना ने ही रांची से विनीता व बती के नाम से फरजी पत्र भी राज्य के पुलिस अधिकारियों व सीडब्ल्यूसी को लिखी है. जिसमें उसने दोनों बहनों के माध्यम से अपने को बेगुनाह साबित करने में लगी हुई है. नैना के अलावा अन्य आरोपी केस दर्ज होने के बाद से फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola