बाहरी कंपनी को बालू घाट न मिले : कृष्णा

Updated:
विज्ञापन

गुमला. बालू घाट की नीलामी का मामला गुमला में फिर गरम हो गया है. कई बाहरी कंपनी गुमला में बालू घाट का ठेका लेने में लगे हुए हैं. लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया है. यूथ ट्राइबल फेडरेशन ने बाहरी कंपनी को बालू घाट का ठेका देने का पुरजोर विरोध किया है. फेडरेशन के केंद्रीय […]

विज्ञापन

गुमला. बालू घाट की नीलामी का मामला गुमला में फिर गरम हो गया है. कई बाहरी कंपनी गुमला में बालू घाट का ठेका लेने में लगे हुए हैं. लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया है. यूथ ट्राइबल फेडरेशन ने बाहरी कंपनी को बालू घाट का ठेका देने का पुरजोर विरोध किया है. फेडरेशन के केंद्रीय संयोजक कृष्णा भगत ने कहा है कि अगर बाहरी कंपनी को बालू घाट का ठेका दिया जाता है, तो इसका विरोध प्रदर्शन होगा. किसी भी हाल में स्थानीय लोगों का हक व अधिकार मारने नहीं दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की पांचवीं अनुसूची की धारा को आदिवासियों की सुरक्षा कवच माना जाता है. ऐसे में बालू पत्थर आदि उत्पादों पर आदिवासियों का मालिकाना अधिकार है. बालू घाट की नीलामी में मुंबई, राजस्थान व दिल्ली की कंपनी भाग ले रही है. ये बड़ी कंपनियां गुमला में स्थानीय लोगों का रोजी रोजगार छिनने में लगे हुए हैं. इनका मंशा मूलवासी आदिवासियों का शोषण करना है. लेकिन युवा मंच के रहते बाहरी कंपनी कभी अपने मंशा में सफल नहीं होगा. उन्होंने प्रशासन से स्थानीय लोगों को ही बालू घाट का ठेका देने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola