:12:::: अभी से लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें : फा प्रकाश
30 गुम 2 में संबोधित करते फा प्रकाश.चैनपुर. बारवे उच्च विद्यालय चैनपुर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों की बैठक हुई. मौके पर एक वर्ष के कार्यक्रम, स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा के रिजल्ट पर चर्चा किया गया. वहीं बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर अभिभावकों ने अपनी राय दी. बच्चों को गुणात्मक […]
30 गुम 2 में संबोधित करते फा प्रकाश.चैनपुर. बारवे उच्च विद्यालय चैनपुर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों की बैठक हुई. मौके पर एक वर्ष के कार्यक्रम, स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा के रिजल्ट पर चर्चा किया गया. वहीं बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर अभिभावकों ने अपनी राय दी. बच्चों को गुणात्मक शिक्षा, खेल के प्रति रुचि पैदा करना, अनुशासन पर चलने की शिक्षा, मोबाइल से दूर रहने, शिक्षकों का आदर करने व अभिभावकों की बातों को सुनने पर बल दिया गया. स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर प्रकाश कुजूर ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष रूप से निगरानी रखें. स्कूल भेजने के बाद यह न समझें कि उनकी जिम्मेवारी खत्म हो गयी है. बच्चे जब स्कूल से घर जाते हैं, तो घर में भी पढ़ाई का माहौल होना चाहिए. सुबह शाम बच्चे घर में जरूर अध्ययन करें. इससे पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है. अभी से लक्ष्य बनाने से ही आगे बढ़ा जा सकता है. मौके पर मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया. मौके पर फादर राजेंद्र, विमल बेक, रंथु साहू सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










