:12:::: वज्रपात से एक की मौत, दो घायल
30 गुम 29 में, जान बचाने का यह तरकीब काम नहीं आया.जारी. जारी थाना के बितरी ग्राम में बुधवार की शाम वज्रपात से गोतियारी तिग्गा (55) की मौत हो गयी. जबकि परिवार के सुखू तिग्गा (60) व पुत्र धनयास तिग्गा (28) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]
30 गुम 29 में, जान बचाने का यह तरकीब काम नहीं आया.जारी. जारी थाना के बितरी ग्राम में बुधवार की शाम वज्रपात से गोतियारी तिग्गा (55) की मौत हो गयी. जबकि परिवार के सुखू तिग्गा (60) व पुत्र धनयास तिग्गा (28) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार तीनों परिवार के सदस्य घर के बाहर चबूतरा के समीप खाना पका रहे थे. गोतियारी तिग्गा दूसरे कमरे में प्याज लाने के लिए गयी थी. उसी समय अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात से गोतियारी की मौत हो गयी. जबकि उसका पुत्र धनसाय व सुखू गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










