जेइइ मेन परीक्षा में डीएवी के छात्र सफल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र प्रेम प्रकाश साहू का चयन आइआइटी जेइइ मेन परीक्षा में हुआ है. प्रेम प्रकाश के चयन होने पर विद्यालय परिवार ने हर्ष प्रकट करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रकाश करौंदी निवासी विश्वनाथ साहू व बसंती देवी का पुत्र है. प्राचार्य […]
विज्ञापन
गुमला : डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र प्रेम प्रकाश साहू का चयन आइआइटी जेइइ मेन परीक्षा में हुआ है. प्रेम प्रकाश के चयन होने पर विद्यालय परिवार ने हर्ष प्रकट करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रकाश करौंदी निवासी विश्वनाथ साहू व बसंती देवी का पुत्र है. प्राचार्य डीके महतो ने कहा कि गुमला जैसे अति पिछड़े इलाके के बच्चे जिन्हें कोई कोचिंग की सुविधा प्राप्त नहीं है, सिर्फ विद्यालय के शिक्षण व्यवस्था व स्वाध्याय के बदौलत बेहतरीन उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय व जिले के साथ-साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है.
श्री महतो ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन यह प्रयास कर रहा है कि विद्यालय परिसर में उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को विद्यालय शिक्षक बेहतर तैयारी व मार्गदर्शन दें. बधाई देनेवालों में पीके मोहंती, जीवन पांडेय, डीके सिंह सहित सभी शिक्षक शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










