धोती में बंधे शव बरामद
घाघरा. थाना क्षेत्र के अरंगी जंगल स्थित कोइल नदी के धुरडीपा से सोमवार को घाघरा पुलिस ने 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव धोती में लिपटा हुआ और क्षत-विक्षत स्थिति में है. शव के कुछ हिस्से को जंगली जानवर खा गये हैं. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने गांव के […]
घाघरा. थाना क्षेत्र के अरंगी जंगल स्थित कोइल नदी के धुरडीपा से सोमवार को घाघरा पुलिस ने 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव धोती में लिपटा हुआ और क्षत-विक्षत स्थिति में है. शव के कुछ हिस्से को जंगली जानवर खा गये हैं. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने गांव के चौकीदार भीखु लोहरा को धुरडीपा में एक शव होने की सूचना दी. चौकीदार ने इसकी जानकारी घाघरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










