लोक अदालत में 90 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

25 गुम 2 में लोक अदालत में लोगगुमला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने कहा कि लोक अदालत में वादों का निष्पादन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है. जिसमें विभिन्न प्रकार के […]

विज्ञापन

25 गुम 2 में लोक अदालत में लोगगुमला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने कहा कि लोक अदालत में वादों का निष्पादन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है. जिसमें विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जायेगा. झालसा का निर्देश पर समय समय पर लोक अदालत का आयोजन होता है. इससे लोगों को समय व पैसे की बचत होती है. इसमें निष्पादित मामले हमेशा के लिए समाप्त हो जाते हैं. श्री प्रकाश ने कहा कि नौ मई को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है.मोटरयान दुर्घटना व बीमा कंपनी के मामलों का निष्पादन किया जायेगा. शनिवार को आहूत लोक अदालत में कुल 90 मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामजियावन, न्यायिक दंडाधिकारी पीयूष श्रीवास्तव, अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप, राघव सिंह, हेमंत राय सहित कई वादी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola