टोला स्तर पर टीम बनाकर कार्य करे : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

बसिया. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत एसडीओ कार्यालय बसिया में समीक्षात्मक बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता एसडीओ अनिल तिर्की ने की. बैठक में प्रखंडवार विद्यालय में नामांकन की समीक्षा की गयी. समीक्षा के उपरांत एसडीओ ने बसिया व कामडारा प्रखंड के बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ को टोला स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जलसहिया, मुखिया […]

विज्ञापन

बसिया. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत एसडीओ कार्यालय बसिया में समीक्षात्मक बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता एसडीओ अनिल तिर्की ने की. बैठक में प्रखंडवार विद्यालय में नामांकन की समीक्षा की गयी. समीक्षा के उपरांत एसडीओ ने बसिया व कामडारा प्रखंड के बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ को टोला स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जलसहिया, मुखिया व वार्ड सदस्यों को टीम बना कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में कामडारा व बसिया बीइइओ के अनुपस्थित पर खेद प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण की मांग है. एसडीओ ने वरीय पदाधिकारियों को भी अभियान का रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ रवि प्रकाश, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, सुजाता कुजूर, महेंद्र कुमार, सीडीपीओ प्रेमलता कुमारी, नीरज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola