30 तक 10000 नये सदस्य को जोडं़े

Updated:
विज्ञापन

गुमला. भाजपा नगर की बैठक शनिवार को ज्योति संघ में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार ने की. बैठक में सदस्यता अभियान 2014-15 की व्यापक समीक्षा की गयी. नगर के सभी बूथों की समीक्षा की गयी. अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर में पार्टी पांच हजार सदस्यों की संख्या पार […]

विज्ञापन

गुमला. भाजपा नगर की बैठक शनिवार को ज्योति संघ में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार ने की. बैठक में सदस्यता अभियान 2014-15 की व्यापक समीक्षा की गयी. नगर के सभी बूथों की समीक्षा की गयी. अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर में पार्टी पांच हजार सदस्यों की संख्या पार कर चुकी है. सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है. अंतिम तिथि तक नगर में दस हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. कार्यकर्ताओं ने शहर के कुछ वार्डो में सदस्य बनाने का संकल्प लिया. जिसमें वार्ड नंबर चार में अंजनी सिंह, नौ में संजय साहू, 10 में संजय वर्मा, 14 में शकुंतला देवी व प्रतिमा देवी, 15 में अशोक मंडल, 16 में विद्या मिश्रा, 17 में कौशलेंद्र जमुआर, 18 में दामोदर कसेरा, 19 में पार्षद शैल मिश्रा व 20 में निर्मल कुमार ने आम लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि आप जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है. आज पूरे देश में भाजपा के सांसद, विधायक, सीएम के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों से अपेक्षा अधिक है. इसमें हम सभी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है. बैठक में जनसमस्याओं के निदान के लिए निगरानी समिति बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर वरिष्ठ भाजपाई ओम प्रकाश गोयल, सुधीर नंद, शशिकांत शर्मा, शैल मिश्रा, पंकज साबू, सौरभ कुमार, विनोद सिंह, संजीव कुमार, बसंत उरांव, विजय शंकर दास, अशोक मंडल, संतोष सिंह, कुमकुम मिश्रा, अंबेश कुमार विवेक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola