कलश यात्रा में शामिल हुई 101 महिलाएं

Updated:
विज्ञापन

24 गुम 15 में नदी से जल उठा कर देते भिखारी भगत.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड के आदर ग्राम में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 101 महिलाओं व युवतियों ने अपनी सहभागिता निभायी. कलश यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण […]

विज्ञापन

24 गुम 15 में नदी से जल उठा कर देते भिखारी भगत.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड के आदर ग्राम में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 101 महिलाओं व युवतियों ने अपनी सहभागिता निभायी. कलश यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर तेंबा ढोड़हा नदी से जल उठा कर पुन: मंदिर परिसर पहुंच कर सभा मंे तब्दील हो गयी. मंदिर परिसर पहुंचने पर पंडित बलदेव मणि मिश्रा व दुधेश्वर मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कराया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार से पंचाग पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा की. इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर में संध्या में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. समारोह को सफल बनाने में भिखारी भगत, कुमार रवि, गोपाल गोप, बंधन महतो, शिवशंकर राम, गोविंद गोप, महावीर प्रसाद, अशोक साहू, सुमंत ठाकुर सहित सैकड़ों सनातन धर्मावलंबी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola