डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में लोहरदगा विजयी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भरनो : प्रखंड क्षेत्र के परसा गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार की रात्रि हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोहरदगा बनाम तपकरा टीम के बीच खेला गया. जिसमें लोहरदगा की टीम 42 रनों से विजयी रही. लोहरदगा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाये. जवाबी पारी […]
विज्ञापन
भरनो : प्रखंड क्षेत्र के परसा गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार की रात्रि हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोहरदगा बनाम तपकरा टीम के बीच खेला गया. जिसमें लोहरदगा की टीम 42 रनों से विजयी रही. लोहरदगा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाये.
जवाबी पारी खेलने उतरी तपकरा की टीम मात्र 57 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. प्रतियोगिता के विनर लोहरदगा, रनर तपकरा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सोस तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाले टीम गुलैचीटोली भरनो को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि खेल के माध्यम से क्षेत्र में आपसी सौहाद्र्र व प्रेम भावना बनी रहती है.
खेल एक गांव के लोगों को दूसरे गांव के लोगों से जोड़ता है. साथ ही खेल से शारीरिक विकास भी होता है. इसलिए हर मायने में खेल हमारे लिए हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अनिल गुप्ता, किशोर साहू व अफान खान ने भी संबोधित किया. इसके बाद खिलाड़ियों के लिए रात्रि नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें खिलाड़ियों ने काफी लुत्फ उठाया. इस अवसर पर किशोर साहू, मुन्ना शाही, बलदेव साहू, अशोक केशरी, भरत प्रसाद केशरी, मनोज वर्मा, हरिशंकर शाही, सरोज केशरी, बलराम केशरी, शिव सिंह, मीर अनवर, चंगेज खान, मीर आरीफ मीर राजू, मौशीम खान, शंकर उरांव, अख्तर बक्स, साबिर फरास, जाबू फरास, महबुब खान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










